सैदपुर। गाजीपुर। आम आदमी पार्टी सैदपुर नगर में युवा जोश और उत्साह के साथ सदस्यता ले रहे हैं। युवा तबके के लोगो ने बताया की हमारे घर के लोग दिल्ली में रहते हैं सारी बातें हम लोगों को बताते हैं। माननीय मुख्यमंत्री केजरीवाल जी की सरकार बहुत ही अच्छी चल रही है। जिसमें दिल्ली के अंदर सब सुविधाएं मिलता है। यह सदस्यता अभियान आम आदमी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति (गांधी) के तत्वाधान में अभियान चलाया जा रहा है। साथ में उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति (गांधी) ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी की सरकार तानाशाही की सरकार चला रही है ।केंद्र सरकार और राज्य सरकार से उत्तर प्रदेश के युवा, बेरोजगार ,किसान ,व्यापारी त्रस्त हो चुके हैं। साथ में किसान गरीबी के कारण आत्महत्या भी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता हर पार्टियों का शासन देख चुकी है। आने वाला चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *