जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान में बीस होने की होड़ में प्रमुख दलों व प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उनकी तैयारियों का अंदाज बता रहा है कि यहां कांटे की सियासी जंग होना निश्चित है। नए परिसीमन के बाद 2012 में सृजित इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक दो बार आम चुनाव हुए हैं। दोनों बार सपा के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव ने बड़े अंतर से जीत हासिल किया था। उनके निधन के बाद उपचुनाव की नौबत आई तो सपा ने बिना देर किए उनके बेटे लकी यादव को मैदान में उतार दिया। सपा हर कीमत पर अपनी परंपरागत सीट बचाने तो दूसरे ने उसे हथियाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सत्तासीन भाजपा अबकी बार जीत हासिल कर यहां लंबे अर्से से चले आ रहे हार के क्रम को हरहाल में तोडऩे की पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी का परिणाम है कि चुनाव तिथि की घोषणा के कुछ ही दिन पहले क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तमाम सौगातों की घोषणा कर कार्यकर्ताओं को जीत की जिम्मेदारी सौंप चुके हैं। प्रचार अभियान की अगुवाई करते हुए उन्होंने इसके कुछ ही दिन बाद वर्चुअल बैठक कर यहां के चुनाव अभियान के प्रगति की समीक्षा भी की थी। अब एक बार फिर 31 अक्टूबर को क्षेत्र में जनसभा कर चुनावी पारा चढ़ाएंगे।

WhatsApp Icon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *