वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। शुक्रवार को खेले गए मैच में 7वां छक्का लगाते ही गेल ने एक हजार सिक्स पूरे किए। उन्होंने इस मैच में कुल 8 छक्के लगाए।वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड 690 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम 485 छक्कों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन 467 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट के टॉप-10 में रोहित शर्मा अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 337 मैच में 376 छक्के लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *