चित्रकूट में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सपा जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को शहर के ट्रैफिक चौराहे पर योगी सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया था। पुलिस ने इस प्रकरण में 12 नामजद व 12 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। सपाइयों का यह विरोध अखिलेश यादव पर मुरादाबाद में पत्रकारों की पिटाई के बाद दर्ज मामले को लेकर था।वहीं, इस प्रकरण में सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने पुलिस की कार्यशैली की निंदा की है। उन्होंने कहा पुलिस पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है। लोकतांत्रिक देश में अब हम अपनी बात भी नहीं कह सकते हैं।