वाराणसी |शहर में बने अस्थायी जेल से एक बार कैदियों के भागने का मामला प्रकाश में आया है। याद होगा, गत दिनों पूर्व कैंट स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज अस्थायी जेल से पॉक्सो एक्ट का मुलजिम फरार हो गया था। पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ा था। बुधवार की देर रात दो और बंदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया।दरअसल, शिवपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास में बने अस्थायी जेल से बीती रात शौच के बहाने निकले दो शातिर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए भाग निकले। दोनों शौचालय के रोशनदान को तोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार भागने वालों में गाजीपुर के बिरनो के बद्दोपुर का रहने वाला दिलीप कुमार है, उस पर लालपुर पांडेयपुर थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज है। जबकि दूसरा बड़ागांव के ढोंढइपुर चकचमरान का दिनेश लाल है, उस पर दहेज हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज है। दोनों को शुक्रवार को कैंट स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज से अन्य बंदियों के साथ शिफ्ट किया गया था। दोनों के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि दोनों रात में शौच के लिए साथ ही निकले। काफी देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। जेलकर्मियों ने शौचालय में देखा तो रोशनदान टूटा था। काफी देर तक आसपास ढूंढने पर भी दोनों का पता नहीं चल सका। दोनों को दोबारा पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *