मथुरा जिले में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। मृतकों में युवक और उसकी दो बहन व एक दिल्ली का रहने वाला लड़का शामिल है। कार सवार बदायूं से राजस्थान में बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारू कराया गया। यह हादसा राया थाना क्षेत्र के कोयल रेलवे फाटक के पास का है।