शाहजहांपुर में सोमवार से 3 नाबालिग लड़कियां लापता हैं। क्लास 6, 8 और 9th में पढ़ने वाली तीन लड़कियां कल सुबह अपने स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन, देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद घर वालों ने भी अपनी बेटियों के ढूंढना शुरु किया। इसके बाद लड़कियों के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी समेत पुलिस की कई टीम लड़कियों को तलाश करने में लगी रही। लेकिन अब तक इनका कुछ पता नहीं चल सका है। तीन लड़कियों में सदर बाजार इलाके में स्थित स्कूल में पढ़ती हैं।पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां सहेलियां हैं। वे अपने साथ कपड़े भी लेकर गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में तीनों एक साथ जाती दिख रही हैं। कपड़े और घर में रखे पैसे भी लेकर निकलती दिखाई दे रही हैं। लापता होने से पहले एक लड़की सीसीटीवी फुटेज में पैट्रोल पंप पर काम कर रहे पिता को चाबी देते दिख रही है।