आगरा शहर में बुधवार सुबह फास्ट फूड दुकानदार और फोटोग्राफर के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला है। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।यह पूरा मामला थाना एत्माउद्दौला सौ फुटा रोड का है। यहां गुरु फास्ट फूड डॉट कॉम नाम से रेस्टोरेंट है। आज नगला किशन लाल निवासी फोटोग्राफर शिव कुमार का लेनदेन को लेकर रेस्टोरेंट संचालक से विवाद हो गया। पहले संचालक और उसके कारीगरों ने गाली-गलौच करते फोटोग्राफर को धमकाया। फोटोग्राफर ने गाली न देने के लिए कहा तो बात बिगड़ गई। रेस्टोरेंट संचालक और उसके कारीगरों ने फोटोग्राफर को पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान करछी, बेलन आदि से हमला किया गया।