केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को संत रविदास के 644वीं जयंती पर सीर गोवर्धन मंदिर दर्शन पूजन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार और PM मोदी के प्रतिनिधि के रूप में आया हूं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि संत रविदास के यहां सभी को आना चाहिए।पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा 80 से 85 प्रतिशत इंपोर्ट करना पड़ता है। बहुत जल्दी सब कुछ नियंत्रण में होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल के कारण हमें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उत्पादक देशों को समझा रहे हैं कि उत्पादनकारी देश अपना हित न देखें। महंगाई पर उन्होंने कहा देश की अर्थव्यवस्था बहुत दिनों बाद पटरी पर आई है। कोरोना की विभीषिका के बाद PM मोदी के नीतियों के कारण ऐसा हुआ है।