उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए योगी सरकार ने रविवार की देर रात पुलिस महकमे में कई फेरबदल किए। 10 अपर पुलिस अधीक्षक समेत 56 डिप्टी SP का ट्रांसफर किया गया। इनमें इंस्पेक्टर से डिप्टी SP बने 30 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिन्हें नई तैनाती दी गई है।सूत्र बताते हैं कि जल्द ही कई IPS अफसरों के भी ट्रांसफर होंगे। IG से ADG प्रमोट हुए कुछ अफसरों को भी दूसरी जगह तैनात किया जा सकता है। इसमें प्रयागराज, आगरा के IG रेंज व बनारस समेत 5 ADG जोन शामिल हैं। इसके अलावा IG रेंज अयोध्या व मेरठ को भी बदला जा सकता है।