उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद के बीच फायरिंग में पड़ोस में रहने वाले सात साल के बेगुनाह बच्चे की जान चली गई। बच्चे की मां भी गोली लगने से घायल है। उसकी हालत नाजुक है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता ने आरोपी पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है।थाना सिविल लाइन के हिमगिरि कॉलोनी के रहने वाले खूब सिंह का बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति खूब सिंह पत्नी को जान से मारने के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर पहुंच गया। खूब सिंह ने जैसे ही पत्नी पर गोली चलाई, वह तो बच गई। लेकिन घर के सामने वाले मकान की छत पर अपनी मां के साथ खेल रहे 7 साल के पुनीत को गोली गई, जबकि उसकी मां को छर्रे लगे। गोली लगने से चीख पुकार मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई और मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *