बांदा जिले में शुक्रवार को पुलिस ने बालिग प्रेमी युगल को मिलाने की अनूठी पहल की। दोनों परिवारों को एक साथ बैठाकर समझाया कि बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी होनी चाहिए। पुलिस वालों की बात लड़के व लड़की के घर वालों को समझ में आ गई। आखिरकार कोतवाली परिसर में ही पंडित बुलाकर प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई। सभी ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पुलिस के इस काम की चर्चा है।यह पूरा मामला बबेरू कोतवाली परिसर का है। दरअसल, मर्का थाना क्षेत्र के सरजो का डेरा गांव निवासी संतोष कुमार (22 साल) बरगदहा डेरा गांव निवासी उर्मिला (22 साल) से करीब एक वर्ष से प्यार करता था। दोनों शादी कर एक साथ रहना चाहते थे। लेकिन संतोष के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।