प्रयागराज में दो दिनों से लापता मेजा तहसील की SDM रेनू सिंह के पेशकार का शव सोमवार को चिलबिला गांव में खेत में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने हत्या कर लाश खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।यमुनापार के मेजा थाना अंतर्गत चिलबिला गांव निवासी राजेश कुमार पांडे (38 साल) मेजा तहसील में उप जिलाधिकारी रेनू सिंह के पेशकार के रूप में कार्यरत थे। घरवालों के मुताबिक शनिवार को वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे। आज सुबह गांव के बाहर के उनके खेत में उनकी लाश मिली। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी पिटाई की गई है। घसीटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *