मंगलवार रात को हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सोमवार को तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जानकारों का मानना है कि कश्मीर की ओर से आ रही हवाओं की वजह से बारिश हुई है। तीन दिनों के अंदर ठंड के और बढ़ने के आसार हैं।मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पर्वतीय इलाकों से हवाओं का रुख पूर्वांचल की ओर हुआ है। रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी है। वर्ष 2020 में मंगलवार को तापमान से सबसे ज्यादा पांच डिग्री तक का गिरावट देखने को मिला है। गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।वहीं, इस बार निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था भी कही देखने को नही मिल रही है। एक माह पहले निगम ने लड़की के लिए टेंडर निकाला था। किसी आपूर्तिकर्ता के टेंडर न भरने के कारण व्यवस्था चरमरा गई है। निगम के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अलाव की कुछ व्यवस्था करायी है। निगम द्वारा नौ रैन बसेरों की व्यवस्था को भी बुधवार दोपहर तक ठीक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *