उत्तर प्रदेश में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। अब रविवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्णतया बंदी रहेगी। इस पर बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। वहीं लापरवाह लोगों को शिकंजा कसने के लिए सरकार ने जुर्माने की राशि भी तय की है। अब पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा। दोबारा पकड़े जाने पर 10 गुना अधिक जुर्माना वसूला जाएगा।वहीं, राजधानी लखनऊ में DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) लखनऊ में 1000 बेड क्षमता वाला अस्पताल तैयार करेगी। यह अस्पताल डिफेंस एक्सपो लगने वाले स्थान सेक्टर 15 वृंदावन टाउनशिप में बनाए जा सकता है। इसके लिए DRDO की एक टीम विशेष विमान से आज लखनऊ पहुंच रही है। बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *