वैशाली जिले में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनपुर के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित एनएच-19 डुमरी बुजुर्ग के समीप सुबह मार्निंग वॉक को निकले अधेड़ को ट्रक ने रौंद दिया। 45 वर्षीय रेलकर्मी की वाहन दुर्घटना से मौत हो गई। मृतक स्थानीय निवासी स्व. बंसी राम का पुत्र शिवचंद्र राम था। शिवचंद्र बरौनी में रेलवे में ग्रुप सी के पद पर काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एसआई सुनील कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मुखिया श्याम सुंदर की पहल पर मृतक की पत्नी अहिल्या देवी की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया। तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। बताया जाता है कि वे दशहरे में छुट्टी लेकर घर आए थे। दुर्घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *