आज कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। प्रदेश कार्यालय में समारोह मनाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संदेश यात्रा निकालकर हजरतगंज के लिए निकले। वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने वाले थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ बहस भी हुई। इसके बाद लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय के बाहर उपवास पर बैठ गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि उत्तर प्रदेश क्या योगी आदित्यनाथ की निजी जागीर है?प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यालय में मना रहे हैं। हम सबको महात्मा गांधी का माल्यार्पण तक नहीं करने दिया गया। कांग्रेस संदेश यात्रा को रोक दिया गया।

WhatsApp Icon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *