लखनऊ में BJP के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह के संक्रमित बेटे संतोष कुमार सिंह ने आज एक ऑडियो जारी किया, जो CM हेल्पलाइन का बताया जा रहा है। बातों ही बातों में हेल्पलाइन की लड़की ने उन्हें मरने की सलाह दे डाली। पीड़ित संतोष सिंह ने कहा कि लखनऊ में इलाज भगवान भरोसे है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। कोरोना की रफ्तार दिन बीतने के साथ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर 27,426 नए केस सामने आए। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या डेढ़ लाख के पास पहुंच गई है। जबकि 103 संक्रमितों की मौत हुई है। कोरोना का सबसे अधिक कहर प्रदेश के चार जिले लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में दिख रहा है। इन चारों जिलों में आज 12 हजार से अधिक मरीज बढ़े हैं। इस बीच लोगों में संवेदना खत्म हो रही है।

WhatsApp Icon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *