समाजवादी जनता पार्टी चन्द्रशेखर के पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्यसमिति मनोनीत सदस्य रामविजय सिंह यादव ने बताया है कि 15 अक्टूबर को फैजाबाद ( अयोध्या) में उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक बुलाई गयी है,रामबिजय यादव ने बताया कि प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान बंग्ला नं ०4 में दिन में 10 बजे से होगी जिसमें पार्टी के सभी साथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है, आप सभी साथियों से आग्रह है उक्त समय व स्थान पर पहुंचने की अपील की है, बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव व संगठन गठन पर विचार विमर्श किया जायेगा, सुझाव लिया जायेगा व दिया जायेगा समय का ध्यान देने की अपील की है, जिसमें प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव भी प्रस्ताव पढ़ कर सुनायेगे,जिसको अध्यक्ष के आदेश से पारित किया जायेगा !