शुक्रवार की दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक DCM और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स की हालत नाजुक है। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष व एक बच्चा शामिल है।इस हादसे में कार में सवार नितिन शर्मा और उनकी पत्नी उर्वशी, उषा शर्मा, सतीश चौधरी एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। सतीश चौधरी का इलाज चल रहा है। यह सभी मथुरा जिले के छाता थाना क्षेत्र सतधारा कॉलोनी के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने इनके परिजन को इस पूरी घटना की जानकारी दे दी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

WhatsApp Icon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *