प्रतापगढ़ जिले के बिछूर गांव में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के पूर्व प्रधान का भाई है। युवक बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में बाइक पर लटका मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा था। इस घटना के विरोध में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लिया है। परिजनों ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है।